Rajasthan BSTC Result 2022: राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट घोषित।

राजस्थान प्री-डीएलएड 2022 में सम्मिलित हुए करीब 6 लाख उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हो गया है।

प्री-डीएलएड की इस बार की परीक्षा में सामान्य वर्ग में रामदेव ने टॉप किया है, उन्हें 89 फीसदी अंक मिले हैं।

वही, संस्कृत वर्ग में विधिका जैन ने टॉप किया है, उन्हें 77 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित BSTC परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज, 1 नवंबर 2022 को दोपहर बाद की जानी थी।

जिसके बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, panjiyakpredeled.in पर अब एक्टिव कर दिया गया है।

उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करे और फिर नये पेज पर अपने विवरणों (मोबाइल नंबर व पासवर्ड) के माध्यम से लॉग-इन करे,इसके बाद उम्मीदवार अपना राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट 2022 देख सकेंगे।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।