Bhagavaan shiv : ना लगाएं घर में भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा

हमारे पुराणों और शास्त्रों में देवों के देव महादेव की पूजा का महत्व बड़े ही बारीकी के साथ में बताया गया है।

भोलेनाथ अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं।

कुछ लोग अपने घर में या दफ्तर में भगवान शिव की प्रतिमा या फोटो को लगाना पसंद करते हैं,लेकिन वास्तु शास्त्र में देवी देवताओं की तस्वीर या उनकी प्रतिमा लगाने के लिए नियम बताए गए हैं। 

भूले से भी ना लगाएं शिव जी की ऐसी प्रतिमा

शास्त्रों के मुताबिक, हमें अपने घर में भगवान शिव की रूद्र रूप वाली प्रतिमा भूले से भी नहीं लगानी चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

घर में लगाएं भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा: शास्त्र के अनुसार हमें घर या दफ्तर में भगवान शिव की कैलाश पर्वत पर विराजमान वाली प्रतिमा लगानी चाहिए।

जिस तस्वीर भगवान शिव नंदी पर विराजमान हो या जिस प्रतिमा में भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में बैठे हो उस प्रीतिमा को अपने घेर और दफ्तर में लग सकते है। 

प्रतिमा लगाने की सही दिशा: मान्यताओं के अनुसार देवी देवताओं की प्रतिमा लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर दिशा को माना जाता है। 

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।