Bhagvan shiv or shanidev hoge prashan  इस एक पौधे को लगाने से भगवान शिव और शनिदेव होते हैं प्रसन्न। 

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बेहद महत्व होता है। घर में मौजूद हर एक वस्तु का सीधा कनेक्शन घर के वास्तु से होता है।

इसी प्रकार वस्तुओं में से एक शमी का पौधा भी वास्तु शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है,यदि हम इस पौधे को घर में लगाते हैं तो घर में मौजूद वास्तु दोष खत्म हो जाता है।

इसी के साथ यह भी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से भगवान शिव और शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

इस विधि से लगाए शमी का पौधा : वास्तु शास्त्र के अनुसार शम्मी के पौधे को लगाने के लिए सबसे शुभ स्थान मुख्य द्वार को माना जाता है।

इस पौधे को लगाने की सही दिशा क्या होती है कि जब आप घर के दरवाजे से बाहर निकले तो यह पौधा आपके दाई तरफ हो।

वही इसके अलावा यदि आप किसी कारण वश शमी के पौधे को इसी स्थान पर नहीं रख पाते तो आप इसे घर की छत या फिर बालकनी में भी इसे लगा सकते हैं।

भगवान शिव और शनिदेव का मिलता है अपार आशीर्वाद

वास्तु के अनुसार, शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से माना जाता है, परंतु जिस किसी घर में इस पौधे को लगाया जाता है वहां समस्त देवी देवताओं की आपार कृपा बनी रहती है।

इस पौधे में उगने वाले फूल भगवान शिव के लिए अत्यंत प्रिय होते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि महादेव की पूजा में इन फलों का इस्तेमाल करे तो शिव जी प्रसन्न होकर वहां अपनी कृपा बनाएं रखते हैं।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।