Bhai Dooj: जानिए 26 या 27 अक्टूबर कब है भैया दूज? भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त व् सही विधि

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है, इस साल भाई दूज 26 अक्टूबर 2022 को है। 

भाई दूज 5 दिन दिपोत्सव पर्व का आखिरी दिन होता है, इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उनकी रक्षा, लंबी उम्र और उन्नति की कामना करती हैं और भाई उन्हें उपहार देते हैं।

इस साल भाई दूज का पर्व बेहद शुभ संयोग में मनाया जाएगा, इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भी है। 

भाई दूज 2022 मुहूर्त

कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि शुरू - 26 अक्टूबर 2022, दोपहर 02.42 कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि समाप्त - 27 अक्टूबर 2022, दोपहर 12.45 

भाई दूज पर तिलक लगाने का महत्व

शास्त्रों के अनुसार तिलक लगाने से व्यक्ति की स्मरण शक्ति बढ़ती है और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है,इसी के साथ तिलक के ऊपर चावल लगाने से मानसिक शांति मिलती है। 

मान्यता है कि जो लोग इस दिन सुवासिनी बहनों के घर जाकर तिलक करवाता है और भोजन करता है उन्हें कलह, अपकीर्ति, शत्रु, भय आदि का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन में धन, यश, आयु, और बल की वृद्धि होती है।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।