Cirkus ka trailer : बहुत जल्द रिलीज होगा रणवीर सिंह की सर्कस मूवी का ट्रेलर।

रणवीर सिंह स्टारर सर्कस इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में रणवीर के अलावा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, विजय पाटकर, सुलभा आर्य आदि कलाकार हैं। 

फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, यह फिल्म 1982 की फिल्म अंगूर पर आधारित है।सर्कस 23 दिसंबर 2022 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।

फैंस फिल्म के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सर्कस के निर्माता ट्रेलर को दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज करने की प्लान बनाया हैं।

रोहित शेट्टी ने फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए तगड़ी प्लानिंग की है। फिल्म के रिलीज होने तक हर दिन सभी मल्टीप्लेक्स में फिल्म का ट्रेलर दिखाया जाएगा।

रणवीर पहली बार जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ काम ‘सर्कस’ में काम कर रहें हैं।

फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस भी है। रणवीर सर्कस में अपने करियर में पहली बार डबल रोल में दिखाई देंगें।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।