Dhanteras 2022 Date: धनतेरस कब मनाएं 22 या 23 अक्तूबर ? 

धनतेरस पर सोना-चांदी,आभूषण और बर्तन की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना गया है।

इस बार दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जाएगी,लेकिन धनतेरस की तिथि को लेकर मतभेद बना हुआ है कि धनतेरस 22 या 23 अक्तूबर किस दिन मनाया जाए।

दिवाली हिंदूओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, यह त्यौहार 5 दिनों तक मनाया जाने वाला त्यौहार है। धनतेरस से दिवाली महापर्व प्रारंभ हो जाता है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।

धनतेरस तिथि 2022 : इस साल कार्तिक महीने की कृष्ण त्रयोदशी तिथि 22 अक्तूबर की शाम 06 बजकर 02 मिनट पर प्रारंभ होगी और अगले दिन यानी 23 अक्तूबर की शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगी। 

धनतेरस का महत्व : शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रगट हुए थे।

इस कारण से हर वर्ष दिवाली के पहले धन त्रयोदशी के रूप में भगवान धन्वंतरि की जन्मदिन मनाया जाता है,मान्यता है इस दिन खरीदारी करने से साल भर तक 13 गुने की वृद्धि होती है।

इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। पंचाग के अनुसार अनुसार त्रिपुष्कर योग में शुभ कार्य करने पर उसमें तीन गुने की सफलता हासिल होती है।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।