Diwali Rangoli: इस दीवाली घर पर बनाएं आसानी से सुंदर सी रंगोली। 

दीवाली के मौके पर हर तरफ रौशनी और त्योहार की चमक होती है. बच्चे हों या बड़े सभी इस त्योहार (Festival) को खुशी से मनाते हैं।

घरों में दोस्तों रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहता है और इसलिए घर की सजावट भी पूरे मन से की जाती है।

यदि हम रंगोली (Rangoli) की बात करें तो यह घर की शोभा कई गुना बढ़ा देती है. लेकिन, इसे बनाने में मेहनत और समय कम नहीं लगते।

दीवाली के लिए सिंपल रंगोली डिजाइन 

दीवाली के लिए यह पहला रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए पहले गोलाई में हरे रंग के तीन शेड्स को रखकर उंगलियों से लकीरें खींची गई हैं. इसके बाद किनारों पर रंग रखकर उंगलियों से पैटर्न बनाया है। 

शुभ दीपावली की यह रंगोली बेहद आसान और अच्छी है, इसके लिए बीच में लाल और तोतिया रंग को छलनी से रंग छिड़का गया है. इसके ऊपर बैंगनी रंग का बोर्डर और सफेद रंग से स्पाइरल पैटर्न है और बीच में  शुभ दीपावली लिख दे। 

मां लक्ष्मी के पैरों के निशान वाली रंगोली। आप इस रंगोली को देखकर हूबहू रंगोली मिनटों में बना सकते हैं, बस ध्यान रहे कि रंगोली का सेंटर इसी तरह का बनाने के लिए आपको चाय छन्नी का इस्तेमाल करना है। 

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।