Golamaal 5 : रोहित शेट्टी ने की अजय देवगन के साथ 'गोलमाल 5' की पुष्टि

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हैं। उन्होंने अब तक 'बोल बच्चन', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंघम', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' सहित कई सुपर हिट फिल्में दी हैं।

फिल्मों में धमाकेदार एक्शन के लिए फेमस रोहित ने 'गोलमाल' भी बनाई, जिसके चारों सीक्वल सुपर डूपर हिट रहे।

इस फ्रेंचाइजी को लेकर लोगों के बीच अलग ही क्रेज है, क्योंकि इसमें कॉमेडी का तड़का और मजेदार कहानी सहित खूब मसाला होता है, जो ऑडियंस को पसंद आता है।

अब रोहित ने इसकी पांचवी कड़ी यानी 'गोलमाल 5' को लेकर ये कह दिया है कि वो ये फिल्म जरूर बनाएंगे।

रोहित शेट्टी ने ये भी बताया कि दो साल की कोरोना महामारी ने सबकुछ बदल कर रख दिया है। वो 'गोलमाल' शुरू नहीं कर सके, क्योंकि उन सभी के लिए काम का एक बड़ा ब्लॉकेज था।

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जल्द ही OTT पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। वो 'इंडियन पुलिस फोर्स' लेकर आ रहे हैं। उनके कॉप यूनिवर्स में शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय की एंट्री हो चुकी है।

रोहित शेट्टी इस समय कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनके पास वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' है। इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो वो रणवीर सिंह के साथ 'सर्कस' बना रहे हैं।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।