Gud khaane ke shaukeen हो जाये सावधान।

सर्दियों के मौसम में अगर खाने के बाद यदि गुड़ मिल जाए तो उसका अलग ही मजा है।। गुड़ खाने के कई फायदे है जिसके चलते हमें गुड़ का सेवन करना चाहिए।

गुड़ में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मिनरल्स जैसे कई गुण पाए जाते है और ये सभी चीजें हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।

भले ही गुड़ के लाख फायदे हो पर फिर भी गुड़ का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हमारे शरीर को इसके कई नुकसान हो सकते है जोकि इस प्रकार है।

डायबिटीज बढ़ाता है: 100 ग्राम गुड़ में 10 से 15 ग्राम के करीब फ्रुक्टोज पाया जाता है और जब रोजाना गुड़ का सेवन किया जाता है तो इससे हमारे शरीर में शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है।

संक्रमण का खतरा:  गन्ने के रस से गुड़ का निर्माण होता है और ऐसे में गुड़ को बनाते हुए सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जाता, इससे गुड़ में संक्रमण के होने का खतरा बना रहता है

फूड एलर्जी का खतरा: अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन किया जाए तो आपको पेट में दर्द, सर्दी खांसी, मचली, सिर में दर्द और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पाचनतंत्र को कमजोर बनाता है: गुड़ गर्म होता है और अधिक मात्रा में इसके सेवन से इसकी गर्मी हमारे पाचनतंत्र को कमजोर करती है।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।