Haryana divas  :- जानिए हरियाणा दिवस  कब और क्यों मनाया जाता है?

1 नवंबर 1966 में हरियाणा राज्य की स्थापना हुई, हरियाणा राज्य का जन्म पंजाब से हुआ है यह दिन हरियाणा वासियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है।

1966 में पंजाब तथा हरियाणा के क्षेत्रों को विभाजित किया गया जिसे हरियाणा वासी प्रत्येक वर्ष बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के रूप में मनाते हैं।

हरियाणा का पूर्व नाम तथा इतिहास

हरियाणा प्राचीन काल में ब्रह्मवर्त, आर्यवर्त तथा ब्रह्मोपदेस के नाम से विख्यात था। हरियाणा में कई राजाओं ने राज किया जिनमें से गुप्त सम्राज्य सर्वप्रथम था।

हरियाणा एक प्राचीन नाम है जिसका अभिप्राय देवता से है। “हरि” अर्थात भगवान “याणा” अर्थात अवतरित होना। इससे स्पष्ट है कि धन्य है ये भूमि जहां पर भगवान का निवास है।

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है जो भारत के ऊत्तरी भाग में स्थित है। इसे फ़ूड बाउल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है,हरियाणा का क्षेत्रफल 44212 वर्ग किलोमीटर है।

हरियाणा में हरि का निवास : हरियाणा की धरती पर बहुत से नामी संतों का जन्म एवम कर्म स्थल रहा है जैसे संत ग़रीब दास, नित्यानन्द जी, स्वामी रामदेवानंद जी इत्यादि।

लगभग गठन के 200 साल पहले ही हरियाणा नाम तय हो गया था,संत गरीब दास जी महाराज ने सद ग्रंथ साहेब में लिखा था कि इस प्रदेश में हरि यानी कि परमात्मा निवास करेंगे और इसीलिए उन्होंने इस प्रांत को हरियाणा नाम दिया था।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।