अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day 2022 )

11 अक्टूबर का दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला सशक्तीकरण के बारे में बताना है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने की शुरुआत एक एनजीओ यानी गैर सरकारी संगठन 'प्लान इंटरनेशनल' के प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी। 

इस संगठन ने "क्योंकि मैं एक लड़की हूं" नाम से एक अभियान की भी शुरुआत की थी।

इस अभियान का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया और  कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा। 

19 दिसंबर, 2011 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पारित किया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए 11 अक्तूबर की तारीख तय की गई और 2012 से हर साल यह मनाया जाने लगा।

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति की ओर लोगों को जागरूक करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होता है।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।