Jaanen, guruvaar ka vrat क्यों और कब किया जाता है।

हिंदू धर्म में गुरुवार या बृहस्पतिवार के दिन को भगवान विष्णु जी और बृहस्पति देव जी को समर्पित माना जाता है। गुरुवार के दिन श्री हरी भगवान विष्णु जी की पूजा और व्रत करना बेहद शुभ होता है।

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करके आप धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है,इससे आपके घर पर सुख-शांति, समृद्धि और धन-संपदा सदैव बनी रहती है।

गुरुवार का उद्यापन कब करना चाहिए

बृहस्पतिवार के दिन के व्रत की शुरुआत आप पौष मास के अलावा किसी भी मास के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार के दिन से कर सकते है। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

इस व्रत को श्री हरी भगवान विष्णु और बृहस्पति देव जी विशेष कृपा पाने के लिए 16 गुरुवार के दिन लगातार व्रत रखना चाहिए और वहीं जब 17वां बृहस्पतिवार को व्रत आए तो इस दिन उद्यापन कर लेना चाहिए।

व्रत में क्या खाना चाहिए: बृहस्पतिवार के व्रत में आप  कुट्टू का आटा, अरारोट का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगीरा आटा, साबूदाना और समा चावल के चावलों को बना कर खा सकते हैं।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।