Jaanie lohadee ka shubh muhoort, क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार!

साल के शुरुआती महीने जनवरी में लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। लोहड़ी पंजाबियों के लिए सबसे मुख्य त्यौहार माना जाता है।

हर साल लोहड़ी का त्यौहार 13 जनवरी को मनाया जाता है परंतु इस बार लोहड़ी का त्यौहार 14 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा,इसके बाद लोहड़ी के अगले दिन मकर सक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है।

लोहड़ी के त्यौहार में आग का अलाव जलाने का अलग महत्व होता है, इसमें तिल, गुड़, रेवड़ी, गजक, मूंगफली का चढ़ावा चढ़ाया जाता है।

लोहड़ी का शुभ मुहूर्त: जनवरी 2023 में ग्रहों की स्थिति बदलने के कारण लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी नहीं बल्कि 14 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी के त्योहार पर पूजा के शुभ मुहूर्त का समय रात 8 बजकर 57 मिनट पर होगा।

लोहड़ी का महत्व: मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी के पर्व में अग्नि पूजा का विशेष महत्व होता है, रात के समय जब अग्नि जलाकर पूजा करते हुए आग में गुड़ और तिल अर्पित करते हैं।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।