National Education Day 2022: पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को समर्पित। 

स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की याद में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल आज, 11 नवंबर 2022 को मनाया जाता है।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाये जाने की शुरूआत 2008 में की गयी थी, तभी से प्रत्येक वर्ष 11 नवम्बर के दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आजादी के बाद राष्ट्र के निर्माण और देश के विकास में अच्छी शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है, इस बात को आजाद अच्छी तरह जानते थे। ऐसे में उन्होंने देश में आधुनिक शिक्षा पद्धति लाने के लिए कई बड़े कदम उठाए।

तकनीक से शिक्षा में आ रहा अनूठा बदलाव

वैश्चिव के स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 24 जनवरी को हर साल मनाया जाता है, इसकी थीम संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा हर साल की जाती है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की थीम ‘चेंजिंग कोर्स, ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन’ यूनेस्को ने घोषित किया है। 

इस थीम के मुताबिक शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी के बढ़ते उपयोग और इसके अधिकतम प्रयोग को बढ़ावा देना है।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।