नहीं रहे अब हमारे बीच कॉमेडियन पराग कंसारा। 

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद अब एक और कॉमेडियन ने कहा इस दुनिया को अलविदा।

‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन के पराग कंसरा का निधन हो गया है।

पराग कंसरा सुनील पाल के बहुत अच्छे दोस्त थे ,सुनील पाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसके द्वारा उनके निधन और दुख की अभिव्यक्ति की जानकारी दी है। 

सुनील पल ने अपना दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पता नहीं कि कॉमेडी कि दुनिया को किसकी नजर लगी है। 

जिसके परिणामस्वरूप कुछ समय पहले राजू भइया का निधन हुआ और अब पराग कंसरा भी हमे छोड़कर चले गए है।

सवर्प्रथम पराग को टीवी के सुपरहिट कॉमेडी रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। 

इस शो से पराग को घर-घर में पहचान मिली थी।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।