Surya Grahan 2022 : दिवाली बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग।

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हुए दिवाली का त्योहार मनाया जाता है और अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है।

लेकिन इस बार दिवाली के फौरन बाद ही आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। कई वर्षों बाद दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा न होकर एक दिन का अंतर है।

दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई वर्षो बाद पड़ रहा है।

एक गणना के अनुसार पिछले 1300 वर्षों बाद सूर्य ग्रहण दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे।

साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा,भारत में सूर्यग्रहण दिखाई देने से इसका सूतक काल मान्य होगा।

25 अक्तूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण से संबंधित सभी जानकारियां और इसके प्रभाव के बारे में जानते है।

भारत में ग्रहण का समय शाम 4 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक है जाकी अन्य देशो में ग्रहण का समय भिन्न-भिन्न है। सूर्य ग्रहण की समय अवधि:1 घंटे 19 मिनट है। 

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।