UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस में 534 कांस्टेबल पदों पर भर्ती 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने स्पोर्ट्स कोटा से होने वाली कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

UPPRPB के अनुसार, युपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के लिए तीसरी बार आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाकर 17 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12:20 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

17 अक्टूबर 2022 से आरक्षी नागरिक पुलिस के 534 पदों पर स्पोर्ट्स कोटा से सीधी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपना फार्म ई-मेल से या हाथो हाथ जनपद लखनऊ के बोर्ड कार्यालय/ जनपद गाजियाबाद/ जनपद प्रयागराज की रिजर्व पुलिस लाइंस में भी आपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती के द्वारा कांस्टेबल के पद पर 335 पुरुषों और 199 महिलओं की भर्ती की जाएगी।

भर्ती के लिए आयु सीमा – 18- 22 वर्ष भर्ती के लिए योग्यता – 12वीं पास एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन होना अनिवार्य वेतन- 5200 से 20200 ग्रेड पे – 2000 

भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया – 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जिनके डॉक्यूमेंट सही होंगे उनका स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट किया जाएगा। ये टेस्ट 80 अंक का होगा। वहीं 20 अंक खेल के प्रमाणपत्रों के लिए होंगे और 100 नंबर में से मेरिट बनाई जाएगी।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।