Vaastu shaastr:जाने घर में कैलेंडर लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में महत्व रखता है, घर में मौजूद हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबंध घर के वास्तु से होता है।

यदि किसी घर में कोई वस्तु अपनी सही दिशा और स्थान पर नहीं होती तो उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है और सभी बनते काम बिगड़ ने लगते हैं।

लेकिन वही अगर घर में सभी चीजें वास्तु के बताए गए नियमों के अनुसार होती है तो उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर परिवार के लोगों की तरक्की दिन रात होती ही रहती है।

भूलकर भी इस दिशा में ना लगाएं कैलेंडर: मान्यताओं के अनुसार जिस घर में कैलेंडर दक्षिण दिशा में लगा हुआ होता है वहां के मुखिया का स्वास्थ्य हमेशा ठीक नहीं रहता और घर परिवार के लोगों की तरक्की में अड़चनें आने लगती है।

इन दिशाओं में लगाना शुभ होता है कैलेंडर: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कैलेंडर लगाने की सही दिशा पूरब पश्चिम और उत्तर दिशा को माना जाता है।

पूर्व दिशा में कलैंडर लगाने से जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने लगते हैं और यदि इस दिशा में लाल, गुलाबी या फिर हरे रंग का कैलेंडर जिसमें उगते हुए सूरज या शुभ का प्रतीक चिन्ह बने हो उन्हें लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।