Ghar mein mittee ke bartan रखने से बना रहता है धन दौलत और समृद्धि का प्रवाह।

भारत देश में मिट्टी से बनें बर्तनों के खास लाभ बताएं जाते है, भोजन पानी के लिए भी इसके बर्तनों का इस्तेमाल बेहद लाभदायक होता है,मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करने से आप निरोगी व् लंबा जीवन भी जीते हैं।

इसके अलावा यदि आप अपने घर में मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है और घर में धन की देवी का मां लक्ष्मी का वास होता है।

घर में मिट्टी के बर्तन रखने से जुड़े वास्तु टिप्स

तुलसी के पौधे पर दीपक जलाएं: वास्तु के अनुसार, यदि आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा का अंत करना चाहते है तो ऐसे में मिट्टी के दीपक को तुलसी की पूजा करके उसकी जड़ों के पास रख कर जलाएं।

मिट्टी के बर्तन रखनें की सही दिशा: घर की छत पर मिट्टी से बने बर्तन में पानी रखें, जिसमें पानी को पीकर पक्षी प्यास बुझा सकें इससे घर में देवी-देवताओं का वास होता है,मिट्टी के बर्तनों को उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

सुख-समृद्धि का वास: मिट्टी के बर्तनों को मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है, इसलिए अपने घर में मिट्टी का घड़ा जरूर रखें और उस घड़े के पानी को पीएं।

घड़े का पानी पीने से आपका मन शांत और शरीर भी  निरोगी रहता है। माना जाता हैं कि जिस घर में पीने के पानी के लिए घड़े का उपयोग किया जाता है वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इस तरह की और दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।