घर में रखें मिट्टी से बने बर्तन, धन दौलत और समृद्धि का बना रहता है प्रवाह!

Must read

नई दिल्ली: हमारे भारत देश में मिट्टी से बनें बर्तनों के खास लाभ बताएं जाते है, भोजन पानी के लिए भी इसके बर्तनों का इस्तेमाल बेहद लाभदायक होता है। माना जाता हैं कि मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करने से आप निरोगी के साथ साथ लंबा जीवन भी जीते हैं। इसके अलावा यदि आप अपने घर में मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है और घर में धन की देवी का मां लक्ष्मी का वास होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में घर में मिट्टी के बर्तन से जुड़े 3 वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं।

घर में मिट्टी के बर्तन रखने से जुड़े वास्तु टिप्स

तुलसी के पौधे पर दीपक जलाएं

tulsi or deepak

ये भी पढ़े ग्रह कलेश, पति-पत्नी के बीच अनबन को समाप्त कर रिश्ते में लाते हैं मिठास, जानें हंसों के जोड़े रखने की शुभ दिशा!

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा का अंत करना चाहते है तो ऐसे में मिट्टी से एक बना एक दीपक बनाकर तैयार कर लें। अब इस दीपक को तुलसी की पूजा करके उसकी जड़ों के पास रख कर जलाएं। माना जाता हैं कि ऐसा करने से घर की सभी बुरी शक्तियों का अंत होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। इसके अलावा इससे मां लक्ष्मी का भी घर में आगमन होता है, जिससे की आपके घर में सुख-समृद्धि आने लगती है।

मिट्टी के बर्तन रखनें की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप घर में मिट्टी का घड़ा,  कलश या कुल्हड़ और पक्षियों का पानी बर्तन खरीद सकते है। अपने घर की छत पर मिट्टी से बने बर्तनों को रखें, जिसमें पक्षी पानी को पीकर प्यास बुझा सकें। माना जाता हैं कि ऐसा करने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है। मिट्टी के बर्तनों को उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए, ऐसा करना शुभ माना जाता है।

सुख-समृद्धि का वास होता है

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी के बर्तनों को मंगल ग्रह का भी प्रतीक माना जाता है। इसलिए अपने घर में मिट्टी का घड़ा जरूर रखें और उस घड़े के पानी को पीएं। ऐसा करने से आपका बल, साहस, संयम और संतुष्टि बढ़ती है। इसका पानी पीने से आपका मन शांत और शरीर भी  निरोगी रहता है। माना जाता हैं कि जिस घर में पीने के पानी के लिए घड़े का उपयोग किया जाता है वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढ़े इस दिशा में दीवार घड़ी लगाने से जाग सकती है आपकी सोई किस्मत, जानें घड़ी लगाने की शुभ-अशुभ दिशा!

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article