जायफल का सेवन बच्चो के लिए होता है बेहद फायदेमंद, रखता है कई तरह की परेशानियों से दूर!

Must read

नई दिल्ली: रसोई घर में खाना बनाने के लिए अक्सर इस्तेमाल में लिए जाने वाली कई चीजें ऐसी होती है जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ हमारी सेहत का भी ख्याल रखते है। खाने में अक्सर बहुत से लोग जायफल को मासले के रूप में उपयोग करते है लेकिन इससे होने वाले फायदों से अनजान रहते है। आपको बता दें जिस प्रकार लौंग, इलाइची हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है ठीक इसी प्रकार जायफल खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद माना जाता है। यदि हम इसका सेवन बच्चो को करवाते है तो इससे उन्हे कई प्रकार के फायदें मिलते है और इसका सेवन बच्चो के लिए लाभदायक भी होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बच्चे को कई तरह की समस्याओं से दूर रखते है और आम परेशानियों से बचाएं रखते है। आज हम आपको इस आर्टिकल में जायफल का सेवन करने से बच्चो को होने वाले फायदें की जानकारी देगें।

ये भी पढ़े अगर आप भी करते है चिया सीड्स का सेवन, तो हो जाएं सावधान, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती ?

jaifal

बच्चों के लिए जायफल के फायदे

यदि आपके बच्चे का पेट अक्सर खराब रहता है तो उसे जायफल का सेवन करवाएं। आपको बता दें जायफल में फाइबर के गुण मौजूद होते है जो हमारी पचान क्रिया को मजबूत रखने का काम करते है।

यदि बच्चे के सिर में दर्द हमेशा बना रहता है तो जायफल का सेवन इससे निजात दिला सकता है। इस समस्या में इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है।

सर्दि जुकाम होने पर इसका सेवन आप बच्चो को करवा सकते है, इसके एंटीबैक्टीरियल गुण इस समस्या को दूर करते है। क्योंकि इसकी तासीर काफी गरम होती है और बच्चा ठंड से बचा रहता है।

इसके अलावा यदि आप अपने बच्चो को दूध में जायफल मिला कर उसका सेवन करवाते है तो इससे उसकी भूख बढ़ने लगती है। यदि आपका बच्चा खाना नहीं खाता है और आप बार बार उसके पिछे लगे रहते है फिर भी कोई असर नहीं होता है तो ऐसे में आपको उसे जायफल का सेवन करवाना चाहिए।

ये भी पढ़े सर्दियों में करें इस दूध का सेवन मिलेंगे गजब के फायदें, जानिए बनाने का तरीका ?

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article