जीभ के रंग से आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का चलता है पता, पढ़े पूरी जानकारी

Must read

नई दिल्ली : हमारे शरीर में कई ऐसी चीजें होती है जो हमें स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या का सीधा सीधा सकेंत देने लगती है। इन्ही में से हमारे शरीर का हिस्स जीभ भी होती है। आपको बता दें, जीभ का रंग देखकर हम कई तरह की समस्या से अवगत हो सकते है। व्यक्ति की जीभ का रंग उसकी स्वास्थ्य स्थिती के बारे में बताता है। आपको भी अपने स्वास्थ्य के विषय में जानना बेहद आवश्यक होता है, इसके लिए जीभ के रंग से पहचानी किस तरह की जाती है इसके बारे में इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी देने जा रहे है, जिससे आपको बीमारियों की आसानी से पहचान हो जाती है।

जीभ का रंग

जीभ के रंग

ये भी पढ़े सेहत के लिए वरदान होता है खजूर, जानिए इसके फायदों के बारे में ?

अगर आपको अपनी जीभ चिकनी लगने लगे तो इसका मतलब होता है कि आपके शरीर में बेहद जरूरी विटामिन की कमी आने लगी है। ये ऐसे विटामिन होते है जो हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाते हैं। इसे आप ऐसे समझ सकते है, हमारे शरीर में Vitamin B12 और Iron की कमी जब होती है, तब हमारी जीभ चिकनी महसूस होने लगती है। आपको बता दें इस विटामीन की कमी होने से आपको अपनी जीभ के ऊपरी सतह पर हल्का बहुत उभार सा महसूस होने लगता है। इसे अधिकतर लोग पप्पिले के नाम से पहचानते है। आपको बता दें शरीर में विटामिन की कमी होने पर यह पप्पिले गिरने लगते हैं और जीभ चिकनी महसूस होने लगती है।

जीभ के रंग से तनाव की पहचान

अगर आपको अपनी जीभ पर किसी तरह का घाव नजर आने लगे तो इसका मतलब होता है कि आप काफी ज्यादा तनाव में है। इसके अलावा अधिकतर मामलो में कुछ खाते वक्त या ब्रश करते वक्त दांतों के नीचे जीभ आ जाती है और वह सूजन जाती है। एक शोध में इस बात की पुष्टि भी की गई है कि जब भी कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा चिंता में होता है, वह गलती से अपने गाल की खाल को जीभ में दबा देता है।

स्ट्रॉबेरी के रंग जैसी लाल जीभ

अगर आपकी भी जीभ स्ट्रॉबेरी जैसी लाल हो जाती है तो इसका साफ से एक ही मतलब निकला है कि आपको किसी प्रकार की एलर्जी है। जैसे की गले में खराश या शरीर के किसी भाग में सूजन। बता दें इन दोनों समस्याओं के होनें पर आपकी जीब का रंग लाल हो जाता है। इसके पिछे वैसे एक कारण और हो सकता है, जिसमें बैक्टीरिया के वजह से जीभ का रंग बदल जाता है।


ये भी पढ़े फटी एड़ियो को मुलायम बनाते है ये घरेलू उपाय, आज से ही करें इन्हें फॉलो!

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article