Anushka Shetty Birthday: ‘बाहुबली’ की देवसेना रह चुकी हैं योगा इंस्ट्रक्टर

Must read

अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था वह तुलुवा जाती से हैं जो दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक के बेलीपडी गांव के तुलु-भाषी बंट परिवार से है। शेट्टी के माता-पिता प्रफुल्ल और ए.एन. विट्ठल शेट्टी हैं। उनके दो बड़े भाई हैं, गुणरंजन शेट्टी और साई रमेश शेट्टी। अनुष्का शेट्टी ने बैंगलोर के माउंट कार्मेल कॉलेज से कंप्यूटर एप्लीकेशन(BCA) में स्नातक kf/e है। वह भरत ठाकुर के अधीन प्रशिक्षित एक योग ट्रेनर भी थी।

अनुष्का शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक पुरी जगन्नाथ की फिल्म सुपर से की थी। फिल्म के निर्माता नागार्जुन थे। फिल्म के ऑडिशन चल रहा था। ऑडिशन के लिए अनुष्का शेट्टी भी आई थी। नागार्जुन को वो काफी पसंद आई थी। अनुष्का शेट्टी को फिल्म के लिए चुन लिया गया था। उनका रियल नाम स्वीटी शेट्टी था।

anushka shetty

फिल्म सुपर का फिल्मांकन करते समय, निर्देशक पुरी जगन्नाथ और निर्माता नागार्जुन शेट्टी के लिए एक स्क्रीन नाम रखना चहाते थे ,क्योंकि उन्हें लगा कि उनका असली नाम स्वीटी दर्शकों को ज्यादा अपील नहीं करेगा। वो अलग-अलग नामों पर विचार कर रहे थे, वहीं अनुष्का मनचंदा फिल्म में एक गाना गा रही थीं। उन्हें उनका पहला नाम पसंद आया और उन्होंने शेट्टी के फिल्मी करियर के लिए अनुष्का को स्क्रीन नाम के रूप में अपनाने का फैसला किया। इस प्रकार स्वीटी शेट्टी, अनुष्का शेट्टी बन गई।

अनुष्का शेट्टी मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करती हैं। उन्हें तीन फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, एक आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार और एक तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने अब तक 47 फिल्मों में काम किया है। वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के रूप में जानी जाती हैं।

anushka shetty

उन्होंने उनकी पहली फिल्म फिल्म सुपर(2005) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। अगले साल उन्होंने एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर हिट विक्रमारकुडु में अभिनय किया था। इसके बाद उनकी लक्ष्यम (2007), सौर्यम (2008), और चिंताकायाला रवि (2008) भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं।

2009 में, शेट्टी ने तेलुगू फिल्म अरुंधति में दोहरी भूमिकाएँ निभाईं थी, जिसके कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अपना पहला तेलुगु फिल्मफेयर पुरस्कार और नंदी पुरस्कार मिला था। अगले वर्ष वेदम में शेट्टी के द्वारा एक वेश्या के किरदार के लिए उन्हें दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

anushka shetty

बाहुबली सीरीज में शेट्टी के राजकुमारी देवसेना के चित्रण को व्यापक प्रशंसा मिली थी। आपको बता दें कि उनकी फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग (2015) सातवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है, इसका सीक्वल बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) अब तक की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इसने उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री भी बना दिया है।

ये भी पढ़े फोन भूत रिव्यू: फुल पैसा वसूल है कैटरीना कैफ की फोन भूत, फिल्म ऑडियंस को इंप्रेस करने में रही सफल

ये भी पढ़े शाहरुख खान को पहली सैलरी के रूप में मिले थे केवल 50 रुपए !

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article