सुख-शांति और समृद्धि को बनाए रखने के लिए घर में ये 5 मूर्तियां, बदल सकती है आपकी भी किस्मत

Must read

नई दिल्ली : वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपायों के बार में बताया गया है, जिनको करने से आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते है और सकारात्मक ऊर्जा का वास आपके घर में होने लगता है। घर में रखी हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबंध वास्तु शास्त्र से होता है। वास्तु में कई ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है कि जिन्हें घर में रखने से सकारात्मकता ऊर्जा का वास होता है और घर में खुशहाली व समृद्धि का वास होता है। चलिए जानें घर में वास्तु और फेंग शुई के अनुसार किन किन वस्तुओं को घर में रखना चाहिए, जिनसे सुख-समृद्धि आती है।

घर में रखें इन शुभ मूर्तियों को

Horses picture

घोड़ा की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको अपने घर में घोड़े की मूर्ति को रखना चाहिए, इससे सफलता, शोहरत, तेज और आजादी का भी प्रतीक माना जाता रहा है। घोड़े की मूर्ति हमेशा ही घर की दक्षिण या फिर उत्तर दिशा में रखने की सलाह दी जाती है। इससे आपको करियर में सफलता हासिल होती है।

एरोवाना मछली

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, एरोवाना मछली को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। ये मछली सुख,शांति, समृद्धि और धन की प्रतीक मानी जाती है। हमेशा ही घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए गोल्डन एरोवाना मछली की सलाह दी जाती है। आपको बता दें, एरोवाना मछली की मूर्ति आपको ऐसे लेनी है जिसके मुंह में सिक्का होना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, आपको इस मूर्ति को घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में ही रखना चाहिए।

स्ट्रीट बुल की मूर्ति

फेंग शुई के अनुसार, आपको अपने घर में बुल या बैल की मूर्ति रखनी चाहिए, इस तरह मूर्ति को यदि आप अपने घर में रखते है तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आप अपने घर में इस मूर्ति को रखते है तो इससे आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। माना जाता है कि इस मूर्ति को घर में रखना ताकत और शक्ति का प्रतीक होता है।

कछुआ के मूर्ति

वास्तु के अनुसार, आपको अपने घर में कछुआ (Turtle) की मूर्ति रखनी चाहिए। कछुआ भगवान विष्णु से जुड़ा होता है। मान्यता है कि कछुआ या उसकी मूर्ति घर में होने से खुशहाली, सुख और समृद्धि आती है। यदि आप भी अपने घर में कछुएं की मूर्ति रखना चाहते है तो उसे खरीदने से पहले उसकी धातू का खास ख्याल रखें। कछुआ मेटल धातू में हो या उसमें थोड़ा बहुत मेटल का इस्तेमाल किया गया हो।

हाथी की मूर्ति

वास्तु के मुताबिक, आपको अपने घर में हाथी की मूर्ति को भी रखना चाहिए, घर में सुख-शांति बनाएं रखने के लिए हाथी की मूर्ति को  रखा जाता है। वास्तु शास्त्र में हाथी की मूर्ति को रईसी का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, आर्थिक समस्याओं से बहार निकलने के लिए आपको हाथी की मूर्ति को घर में रखना चाहिए।

ये भी पढ़े अगर आप भी खाते हैं देर रात को खाना तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकते हैं कई नुकसान ?

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article