दिल्ली में एक और श्रद्धा जैसा कांड, लिव-इन पार्टनर के जबड़े और गले पर चाकू से वार कर की हत्या

Must read

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस जैसी ही एक और दिल दहलाने वाला घटना सामने आई है। दिल्ली के तिलक नगर में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान मनप्रीत के रुप में की गई है।
वहीं उसकी लिव-इन पार्टनर का नाम रेखा रानी है।

आरोपी अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद से फरार चल रहा है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी हत्या और अपहरण के मामलों में शामिल रहा है।

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बताया था कि आरोपी की लिव-इन पार्टनर का नाम रेखा रानी है। महिला बीते 15 साल से गणेश नगर में किराए के एक मकान में रहती थी। करीब दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर तिलक नगर थाने को घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस घर पहुंची तो पाया कि दरवाजे पर ताला लगा है। दरवाजा खोलने पर पुलिस को रेखा रानी का शव मिला।

ये भी पढ़े Shraddha Murder Case: श्रद्धा ने हत्या से ठीक पहले दोस्त को…

क्यों कि रेखा की हत्या-

पुलिस ने इस घटना को लेकर कई खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली में सेकंड हैंड कारों की खरीद फरोख्त का काम करता है। वहीं उसके पिता यूएस में बसे हुए हैं। 2006 में उसकी शादी हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं। 2015 में उसकी मुलाकात रेखा से हुई। फिर दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। जिसके बाद उसने गणेश नगर में एक मकान किराए पर लिया। जहां वो रेखा के साथ लिव-इन में रहने लगा। कुछ दिनों बाद उसे लगने लगा कि वह अब इस रिश्ते में फंसा गया है, इसलिए उसने रेखा को खत्म करने का प्लान बना लिया।

एक दिसंबर की रात को आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। उसने फ्लैट में पहुंचकर पहले रेखा की 16 वर्षीय बेटी को खाने में नींद की गोलियां मिलाई, जिससे वह सो गई। इसके बाद उसने रेखा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने श्रद्धा हत्याकांड के बाद, इस प्लान को बनाया था। इसीलिए उसने धारदार हथियार खरीदा था। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

 ये भी पढ़े  श्रद्धा मर्डर केस: प्रेमिका की हत्या कर शव के किए…

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article