इस दिशा में दीवार घड़ी लगाने से जाग सकती है आपकी सोई किस्मत, जानें घड़ी लगाने की शुभ-अशुभ दिशा!

Must read

नई दिल्ली : समय देखने के लिए घड़ी की जरूरत तो लगभग सभी को होती है, व्यक्ति घर से अमीर हो या गरीब घड़ी सभी को चाहिए होती है। लेकिन हम में से बहुत से लोग घड़ी को दीवार पर लगा तो देते हैं लेकिन सही दिशा की जानकारी ना होने के चलते कई नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ते है। ऐसे में आपके लिए घर में घड़ी लगाने की सही दिशा जाननी बहुत जरूरी है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर में घड़ी टागने या रखने की सही दिशा की जानकारी देने जा रहे है।

घड़ी लगाने की सही दिशा

wall watch

ये भी पढ़े ग्रह कलेश, पति-पत्नी के बीच अनबन को समाप्त कर रिश्ते में लाते हैं मिठास, जानें हंसों के जोड़े रखने की शुभ दिशा!

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर या ऑफिस में टंगी दीवार पर घड़ी हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है। माना जाता हैं कि हमें घड़ी को घर या ऑफिस की पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा की दीवार पर ही लगाना चाहिए ऐसा करना आपके लिए शुभ होता है। मान्यताओं के अनुसार, ये दिशाएं आपके घर में सकारात्मैक ऊर्जा का वास करती है और इन दिशाओं में यदि आप घड़ी लगाते है तो इससे आपका समय भी अच्छाे रहता है। साथ ही सभी काम भी बिना किसी रूकावट के पूरे होते है।

इस दिशा में ना लगाएं घड़ी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जिस प्रकार दीवार घड़ी के लिए कुछ दिशाएं शुभ होती है ठीक उसी प्रकार कुछ दिशाएं अशुभ भी होती है। यदि हम गलत दिशा में दीवार घड़ी लगाते है तो इससे नकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो हमें घर या ऑफिस में दक्षिण दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। बता दें दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है, इसीलिए इस दिशा में घड़ी लगना अशुभ होता है। मान्यताओं के अनुसार, यदि आप दक्षिण दिशा में घड़ी लगाते है तो इससे आपके व्यापार में रुकावट आने लगती है। इसके अलावा आपके  विकास की गाड़ी बीच में ही अटक जाती है और जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु के मुताबिक, घर में घड़ी को कभी भी दरवाजे के ठीक ऊपर नहीं लगाना चाहिए, माना जाता हैं ये गलती करने से आपके घर परिवार के लोगों के साथ साथ जो कोई भी इस दरवाजे के नीचे से गुजरता है उसका समय खराब हो जाता है।

ये भी पढ़े वास्तु शास्त्र: विवाह में आने वाली अड़चनों को दूर करता है ये पौधा, आज ही लगाए घर में शीघ्र बनेंगा शादी का योग !

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article