सुख-शांति, समृद्धि के लिए घर में लगाएं ये मूर्तियां, मिलती है धन में बरकत और होते है सभी काम शुभ !

Must read

वास्तु शास्त्र का हमारा जीवन में बेहद महत्व होता है। हमारे घर में मौजूद हर के वस्तु को लेकर उसका सही स्थान और उसकी सही दिशा के बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है। यदि हमारे घर में सभी सामना इसके अनुसार रखें हो तो हमारे घर में सकारात्मक उर्जा का संचालन होता है और सभी काम शुभ होते है। परंतु वहीं अगर हमारे घर में किसी भी वस्तु का स्थान या उसकी दिशा गलत होती है तो इससे घर में वास्तु दोष लग जाता है। वास्तु दोष लगने से घर व परिवार में परेशानियां आने लगती है और शुभ काम होते होते भी अशुभ हो जाते है व स्वास्थ्य संबंधि समस्याएं में खड़ी होने लग जाती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर में लगा कर घर में पहले से मौजूद वास्तु दोष को दूर कर सकते है और अपने घर में धन की बरकत भी ला सकते हैं। इन मूर्तियों को घर में लगाने से आपके घर में धन रूकने लगेगा और धन आने के नए नए रास्ते खुलते जाएगें।

• हाथी की मूर्ति

यदि आप अपने घर में हाथी की मुर्ति लगाते है तो इससे आपके घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। माना जाता है कि हाथी एश्वर्य और धन प्रतीक होता है और गजानन ही मां गजलक्ष्मी के इकलौते वाहन माने जाते हैं।

• कछुए की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि आप अपने घर में फिर घर के मंदिर में कछुए की मुर्ति रखतें है तो इससे कभी भी उस घर में धन की कमी नहीं होती। आपकी जानकारी के लिए बता दें कछुआ भी धन की देवी मां लक्ष्मी का बेहद खास होता है। माना जाता हैं कि समुद्र की अधिकतर चीजें जैसे कि कौड़ी, शंख और कछुआ लक्ष्मी मां से जुड़े होते हैं। साथ ही आपको बता दें कछुए को विष्णु भगवान जी का रूप भी माना जाता है। इसे आप घर की उत्तर दिशा में रख सकते है।

• मछली की मूर्ति

वास्तु शास्त्र में मछली को भी बेहद खास माना जाता है, आप अपने घर में मछली की मूर्ति रखें। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप चाहें तो अपने घर में फिश एक्वेरियम को भी रख सकते हैं।

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article