घर में लगा लिया ये चमत्कारी पौधा तो, दूर होता है कुंडली दोष और सुखमय होगा जीवन

Must read

नई दिल्ली : यदि आपको भी अपने घर में पेड़ पौधे लगाना पसंद है और आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि पौधे को किस दिशा और स्थान में लगाना शुभ होता है। आपको बता दें वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को सही दिशा में लगाने के लिए खास जोर दिया जाता है। वैसे तो वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से पौधो के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने शुभ माना जाता है जीवन में आने वाली सभी समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। इन्हीं पौधो में से एक कनेर का पौधा भी होता है जिसे घर में लगाने से सभी परेशानियों निजात मिलता है, साथ ही इस पौधे से  कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभावों को भी कम किया जा सकता है। हिंदू धर्म में खास तिथि और  व्रत आदि में इस पौधे को भी पूजा में विशेष महत्व दिया जाता है।

मान्यताओं के अनुसार, यदि आप देवी-देवताओं से संबंधित पेड़ या पौधे की पूजा करते है तो इससे आपको उनका आर्शिवाद प्राप्त होता है। वास्तु दोष और ग्रह दोष से मुक्ति पाने में कनेर का पेड़ घर में लगाने के लिए सलाह दी जाती है। आपको बता दें इस पेड़ में दूधिया रस पाया जाता है और इसके पत्तों का सेवन पशु-पक्षी नहीं करते।

कनेर के पेड़ से जुड़े उपाय

kaner flower

ये भी पढ़े वास्तु शास्त्र: ये 10 पेड़-पौधे घर में लगाने होते हैं बेहद शुभ, आपको बनाते हैं धनवान!

घर में कनेर का पेड़ लगाने से कई तरह के रोगों को दूर रखने के लिए उपयोग में लिया जा सकता है, कहां जाता है कि इससे आप चर्म रोगों से भी छुटकारा पा सकते है इसके लिए आपको इस पेड़ के पत्तों को पानी में उबाल कर स्नान कर लेना है।

यदि आपके साथ कुष्ठ रोग की समस्या हैं तो इस पेड़ की ताजा जड़ों को सरसों के तेल में उबालकर, छान लेना चाहिए और जब ये ठंडी हो जाए तब इसे कुष्ट के घावों पर लगा लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द फायदा देखने को मिलता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कनेर की डाली को गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले तोड लेना है और बाद में इसे सुखाकर 7 टुकड़ों में बांट लेना है, अब इसकी काली स्याही से अपने शत्रुओं का नाम लिखना है। अब आपको इसके साथ कपूर को जलाना है जिससे की आपके शत्रुओं का नाश भी होता है।

वास्तु के अनुसार, घर में कनेर का पौध लगाने से और उसमें रोजाना जल अर्पित पर मंगल दोषों से छुटकारा पाया जा सकता है।

यदि आप इस पौधे को घर की पश्चिम दिशा या नौऋत्य कोण में लगाते है तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

यदि आपकी या आपके परिवार में किसी की भी कुंडली में मंगल दोष है तो ऐसे में उसके प्रभावों को कम करने के लिए आपको मंगलवार के दिन कनेर के फूल, पत्तों, बिल्व की छाल, माल कंगनी के फूल और रक्तचंदन आदि को पानी में डालकर स्नान करना चाहिए। इससे आपको जल्द ही लाभ की प्राप्ति होती है।

मान्यताओं के अनुसार,  यदि आप अपने घर में केनर का पेड़ लगाते है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा अंत होता है और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

ये भी पढ़े सुपारी के सरल उपाय आपको भी बना सकते हैं धनवान, करियर और आर्थिक स्थिति में होता है सुधार

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article