घर में रखें कछुए की इस धातु से बनी प्रतिमा, तिजोरी में रखा पैसा होने लगेगा डबल।

Must read

नई दिल्ली: अक्सर हम अपने घर को सजाने के लिए तरह तरह की वस्तुएं अपने घर में लेकर आते हैं, लेकिन इस वस्तु का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसकी जानकारी नहीं होती। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई तरह की वस्तुओं की जानकारी दी जाती है, जिन्हें घर में रखना या सजाना शुभ होता है। ठीक इसी प्रकार कुछ वस्तुएं ऐसी भी होती है जिन्हें घर में रखना अशुभ होता है। इसलिए घर में किसी भी वस्तु को लाने से पहले वास्तु के मुताबिक उससे आपके जीवन पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसकी जानकारी आपके पास होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में धनवान बनने के वैसे तो कई उपाय बताएं गए है लेकिन क्या आप जानते है कछुए की प्रतिमा आपके धन को दो गुना कर सकती है। आपको बता दें हिंदू धर्म में कछुए को शांति और दीर्घायु का संकेत भी माना जाता है। यदि हम इसे घर में रखते है तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, और आपके जीवन में सौभाग्य की दिन रात वृद्धि भी होती है। वहीं अगर इसे रखने की सही दिशा का ज्ञान ना हो तो इससे आपके जीवन में बाधाएं उत्पन्न होने लगती है। बता दें वास्तु शास्त्र में घर के अंदर कछुए की प्रतिमा रखने के कुछ नियम बताएं गए जिन्हें आपको ध्यान रखना चाहिए।

धातु से बना कछुआ

metal turtle

ये भी पढ़े सुपारी के सरल उपाय आपको भी बना सकते हैं धनवान, करियर और आर्थिक स्थिति में होता है सुधार

वास्तु के अनुसार, यदि हम धातु का कछुआ उत्तर दिशा में रखते है तो इससे बच्चों के जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है और एकाग्रता सुधार आता है। वहीं इसके अलावा उत्तर पश्चिम दिशा में कछुआ रखने से आपकी बुद्धि में वृद्धि होती है और बुद्धि तेज भी होती है।

लकड़ी से बना कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, लकड़ी का बना कछुआ हमें घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर से और आपके जीवन से सभी नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती है।

क्रिस्टल से बना कछुआ

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आप अपने घर में क्रिस्टल का कछुआ उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। दक्षिण पश्चिम दिशा में कछुआ रखने से आप जीवन में धनवान बनते है।  वहीं उत्तर-पश्चिम दिशा में क्रिस्टल का कछुआ रखने से आपको जीवन में प्रसिद्धि हासील होती है।

मिट्टी से बना कछुआ

वास्तु के मुताबिक, यदि आप अपने घर में पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में मिट्टी से बना हुआ कछुआ रखते है तो इससे आपको जीवन में धन, सद्भाव और शांति की प्राप्ति होती है।

घर के मुख्य द्वार पर कछुआ

वास्तु के अनुसार, यदि हम घर के मुख्य दरवाजे पर कछुआ रखते है तो इससे घर में पहले से मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है। इसके अलावा माना जाता है कि यदि आप कछुए की मूर्ति को पानी में रखते है तो इससे आपको अधिकतम लाभ प्राप्त होता है।

ये भी पढ़े घर में लगा लिया ये चमत्कारी पौधा तो, दूर होता है कुंडली दोष और सुखमय होगा जीवन

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article