लौंग के ये टोटके रातों-रात बदल सकते है आपकी किस्मत, पढ़ें पूरी जानकारी

Must read

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बेहद महत्व होता है, घर रखी हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबंध वास्तु शास्त्र से होता है। यदि कोई वस्तु वास्तु के नियमों के अनुसार नहीं होती हैं तो उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। वहीं अगर घर में सभी वस्तुएं वास्तु के अनुसार होती है तो वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। अगर आपके घर में वास्तु दोष है और आप इससे परेशान रहते है तो वास्तु दोष दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपायों के बारें में बताया गया है। इन्हीं उपायों में से एक रसोई घर में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल में लिए जाने वाली लौंग का उपाय भी है। आपको बता दें छोटे आकार की दिखने वाली लौंग हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेंमद मानी जाती है। इसके आलावा आप घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए भी लौंग का उपयोग कर सकते है। लौंग के साथ किए गए ये वास्तु के उपाय आपको जीवन और भाग्य में आगे बढ़ाने में कारगार होते है।

धनवान बनाने के लिए उपाय

Laung

ये भी पढ़े वास्तु शास्त्र: ये 10 पेड़-पौधे घर में लगाने होते हैं बेहद शुभ, आपको बनाते हैं धनवान!

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आप भी धनवान बनना चाहते है या फिर दिन रात मेहनत करने के बाद भी आपके पास पैसा नहीं रूकता है तो आपको एक नींबू ले लेना है और उसके ऊपर 4 लौंग रखकर ऊं श्री हनुमते नमः मंत्र का जाप करना है। उस नींबू पर इस मंत्र का 21 बार जाप करने के बाद उस नींबू को अपने पास संभाल कर रख लें।

मन शांत को रखने का उपाय

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आप अपने किसी भी काम में मन नहीं लगा पाते हैं और हमेशा ही अपने काम को लेकर परेशान रहते हैं तो, ऐसे में आप लौंग का उपाय कर सकते है। इस वास्तु के उपाय को करने के लिए आपको एक फूल के अंदर दो लौंग को डालकर जला लेना है। ऐसा आपको 2 से 3 दिन में एक बार करना है। यदि आप इस उपाय को करते है तो इससे आपका मन शांत रहता है और आपका काम में भी मन लगने लग जाएगा।

सफल होने के लिए उपाय

वास्तु की मानें तो, आपको घर से निकलते समय प्रवेश द्वार पर एक लौंग रखनी चाहिए और जब आप घर से बाहर जाएं तब उस पर पैर रखकर जाएं। वहीं अगर आप घर में वापस आ जाते है तो इससे टोटकों का प्रभाव खत्म हो जाता है।

ये भी पढ़े घर में धन, वैभव और समृद्धि के लिए पाले इनमें से कोई एक पशु, पढ़ें पूरी जानकारी!

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article