पीली सरसों के ये उपाय कर लिए तो, दूर होगी सभी परेशानियां और मां लक्ष्मी भी होगी आपसे प्रसन्न!

Must read

अपने जीवन में सुख-समृद्धि, खशुहाली और तरक्की व  धनलाभ हर एक व्यक्ति बनना चाहता है। इसके लिए व्यक्ति दिन-रात कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन इस मेहनत का भी कुछ ज्यादा फायदा नहीं होता और हमें कई बड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। वास्तु में माना जाता हैं कि इस सभी परेशानियों का कारण घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकती है। माना जाता हैं कि जब घर में नेगेटिव ऊर्जा होती है तो इससे कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। बता दें घर से इस ऊर्जा को समाप्त करने के लिए ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताएं गए है, इन्ही में से एक पीली सरसों के दानों से भी जुड़ा उपाय है।

पीली सरसों

pili sarso

पीली सरसों का सेवन करने पर हमारी सेहत ठीक रहती है और इसका स्वाद काफी अच्छा होता है। मान्यताओं के अनुसार, रसोई घर में खाना बनाने के इस्तेमाल में आने वाली पीली सरसों के छोटे-छोटे दानें आपके घर से बड़ी बड़ी समस्याओं को दूर भगा सकते है। इसके उपाय करने से आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा, कलह-कलेश, पितृ दोष, नजरदोष जैसी कई बड़ी समस्याओं को चुटकियों में दूर कर सकते है।

ये भी पढ़े वास्तु शास्त्र: ये 10 पेड़-पौधे घर में लगाने होते हैं बेहद शुभ, आपको बनाते हैं धनवान!

आर्थिक परेशानी होती है दूर

आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए पीली सरसों को अचूक उपाय माना गया है। यदि आप गुरुवार के दिन गंगाजल से पीली सरसों को धोकर शुद्ध कर लें और अब सरसों के दानों को एक पीले रंग के कपड़े में कपूर के साथ रखें। अब इसकी पोटली बनाकर इसे घर के मैन दरवाजे पर लटका दें। मान्यता हैं कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है और आप बहुत जल्द ही आर्थिक समस्याओं से मुक्ति लें लेते है।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

वास्तु के अनुसार घर से नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए आपको एक हफ्तें में एक बार किसी भी दिन अपने घर की छत या फिर आंगन में जाकर पीली सरसों के दानों का छिड़काव करना है। माना जाता हैं कि इससे नेगेटिव ऊर्जा दूर हो जाती है और घर के लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक बना रहता है। इसके अलावा आपके किसी भी कार्य में अड़चने नहीं आती और आप तरक्की की ओर बढ़ते है।

नजरदोष दूर करने के लिए

माना जाता हैं कि यदि बुरी नजर पत्थर पर भी लग जाए तो वो टूट जाता है, ऐसे में यदि हमें सफलता चाहिए तो पहले नजरदोष को दूर करना बेहद जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नजरदोष घर से दूर करने के लिए आपको पीली सरसों के कुछ दानों का छिड़काव घर के सभी कमरो में करना है। 

मां लक्ष्मी की कृपा बनाने के लिए

वास्तु के अनुसार, धन की देवी मां लक्ष्मी की आपार कृपा पाने के लिए आपके काम पीली सरसों भी आ सकती है। बता दें चांदी की कटोरी में पीली सरसों के थोड़े दानें कपूर के साथ जलाएं, माना जाता हैं कि इससे आपके परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

ये भी पढ़े  मोहिनी का ये एक पौधा किसी की भी कर सकता है…

More articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest article